जीवन सर्वस्व राधा
राधा घर, कानन में राधा, राधा नित यमुना के तीर
राधा मोद, प्रमोद राधिका, राधा बहै नयन बन नीर
राधा प्राण बुद्धि सब राधा, राधा नयनों की तारा
राधा ही तन मन में छाई, प्रेमानंद सुधा धारा
राधा भजन, ध्यान राधा ही, जप तप यज्ञ सभी राधा
राधा सदा स्वामिनी मेरी, परमाराध्या श्रीराधा

One Response

  1. ब्रह्मानंद भजन माला मैं बहुत अच्छे भजन हैं हम इसे पढ़ना चाहते हैं

Leave a Reply to Ramesh Kumar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *