दुर्गा स्तुति
जय जय जय दुर्गा महारानी, दर्शन दो दुर्गा महारानी
विश्व विमोहित करने वाली, तीन लोक में रहने वाली
जग जननी, जय माँ कल्याणी, दर्शन दो दुर्गा महारानी
पाप नाश कर देने वाली, दुख विपत्ति को हरने वाली
सिंहवाहिनी, मातु भवानी, दर्शन दो दुर्गा महारानी
श्रद्धा करुणा भक्ति स्वरूपा, सुख वैभव को देने वाली
विन्ध्य वासिनी शांत भवानी, दर्शन दो दुर्गा महारानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *