Maine Dekha Yashoda Tera Lal Dekha Dekha

मोहन की मोहिनी
मैंने देखा यशोदा तेरा लाल, देखा देखा
कस्तूरी का तिलक बिराजे, उर पचरंगी माल
मोर मुकुट तो सिर पर सोहे, घुँघर वाले बाल
पीताम्बर को कटि में धारे, काँधे कारी शाल
कानों में तो कुण्डल सोहे, और लालिमा गाल
चरणों में नूपुर छमकाये, चले लटकनी चाल
यमुना-तट पे रास रचाये, नाचे दे दे ताल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *