श्री राम महिमा
राम का गुणगान करिए
राम के गुण का हो चिंतन, राम-गुण का स्मरण कीर्तन,
मनुजता को हृदय में धर, आप जीवन सफल करिए,
मनन करिए, ध्यान धरिए, राम का….
सगुण ब्रह्म स्वरूप सुंदर, सृजन, पालन चरित सुखकर,
परम-आत्मा, जगत्-आत्मा, राम को प्रणाम करिये,
मनन करिए ध्यान धरिए, राम का…. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *